Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

प्ले-ऑफ में 3 टीमों की जगह लगभग पक्की, KKR समेत चौथे नंबर की दौड़ में 5 टीमें

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल सीजन-13 के लगभग 70% मैच खत्म हो चुके हैं। अब सभी 8 टीमों के सामने प्ले-ऑफ में जगह बनाने की जंग शुरू हो चुकी है। मौजूदा पॉइंट्स टेबल में टॉप-3 टीम दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस का प्ले-ऑफ में पहुंचना लगभग तय हो गया है। फिलहाल, प्ले-ऑफ की चौथी टीम के लिए 5 टीमों के बीच टक्कर है। चेन्‍नै इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में संघर्ष कर रही है। मुंबई के हाथों 10 विकेट की सबसे करारी शिकस्‍त ने CSK का रास्ता और मुश्किल कर दिया है।


टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान है। उसका रनरेट भी बहुत खराब है। धोनी की टीम को अब प्‍लेऑफ में पहुंचने के लिए एड़ी-चोटी का जोर तो लगाना ही पड़ेगा, उसे दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर भी निर्भर रहना होगा। यूं तो अंतिम चार में पहुंचने की चेन्नै की उम्मीदें लगभग समाप्त हो गई हैं लेकिन गणित के हिसाब से वह अब भी चमत्कार कर सकती है। CSK अब भी प्‍लेऑफ में पहुंच सकती है मगर उसके लिए बहुत कुछ ऐतिहासिक होना चाहिए।


अंकों की बात करें तो सबसे ऊपर दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम है. दिल्ली ने 10 मुकाबलों में 7 मैचों में जीत दर्ज की है. उसने 14 अंक बटोरे हैं, जबकि अभी दिल्ली को लीग के चार और मैच खेलने हैं. वहीं, दूसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम है. बेंगलोर ने भी 10 में से 7 मुकाबले जीते हैं और 14 अंक बटोरे हैं. जबकि चौथे नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स है और इसके 10 अंक हैं. अब बात करते हैं अंक तालिका में नीचे की टीमों की. सनराइजर्स हैदराबाद, किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के 8-8 अंक हैं. जबकि धौनी की टीम 6 अंकों के साथ सबसे नीचे है. चेन्नई को भी अभी लीग के तीन और मैच खेलने हैं।



Herald