Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फील्डिंग की जुगलबंदी ने मैच को रोमांचक बनाया: हेटमायर ने लिया जबरदस्त 3 कैच

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में 9 अक्टूबर को राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन में अपनी पांचवीं जीत दर्ज करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 46 रनों से हराया। प्वॉइंट टेबल में मुंबई इंडियंस को पीछे छोड़ते हुए अब दिल्ली कैपिटल्स टॉप पर पहुंच गया है।


बॉलिंग और फील्डिंग के बीच रोमांचक जुगलबंदी देखने को मिली। पहले राजस्थान रॉयल्स ने शानदार बॉलिंग और फील्डिंग की, जिसके कारण दिल्ली कैपिटल्स 185 रन का टारगेट ही दे सकी। इस सीजन में शारजाह का यह सबसे छोटा लक्ष्य रहा। इसके बाद बारी दिल्ली की थी। उसने भी दमदार बॉलिंग और फील्डिंग के साथ राजस्थान को 138 रन पर रोकते हुए 46 रन से मैच जीत लिया।

मैच में दिल्ली के बल्लेबाज शिमरॉन हेटमायर पूरी तरह छाए रहे। पहले उन्होंने बल्लेबाजी में दिल्ली के लिए 24 बॉल पर सबसे ज्यादा 45 रन की पारी खेली। इसके बाद उन्होंने फील्डिंग में स्टीव स्मिथ, संजू सैमसन और श्रेयस गोपाल के 3 जबरदस्त कैच भी लपके। जिसकी तस्वीरें आप इस देख सकते है।



Herald