Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

39 साल के धोनी में वही चुस्ती-फुर्ती, ये कैच देख हर कोई रह गया दंग- VIDEO

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हों, लेकिन आईपीएल में वह जमकर अपनी फिटनेस का दम दिखा रहे हैं. विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धोनी हर मैच में कमाल का कैच पकड़ रहे हैं. केकेआर के खिलाफ मुकाबले में भी धोनी ने इस सिलसिले को जारी रखा और आखिरी ओवर में अपने राइट साइड की तरफ डाइव लगाते हुए शानदार कैच पकड़ा. कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया. केकेआर (KKR) ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सीएसके (CSK) को 10 रन से हरा दिया.


हार के बाद भी एमएस धोनी चर्चा में हैं. उन्होंने चालाकी से कैच पकड़कर सभी को हैरान कर दिया है. सोशल मीडिया पर वीडियो काफी वायरल हो रहा है. लोग उनके कैच की खूब तारीफ कर रहे हैं.19 ओवर में केकेआर 166 रन बना चुका था, आखिरी ओवर ब्रावो को दिया गया. उस वक्त नए-नए बल्लेबाज शिवम मावी आए थे. धोनी ने ब्रावो को पीछे से दूर बॉल डालने का इशारा किया.


उन्होंने अपने ग्लव्स भी उतार दिए थे. ब्रावो ने ठीक ऐसा ही किया और मावी ने शॉट खेलने की कोशिश की. लेकिन बॉल एज लेकर धोनी के पास चली गई. बॉल थोड़ी ऊपर थी. उन्होंने हाथ देकर बॉल को रोका और फिर कूदकर उसे पकड़ लिया. सभी खिलाड़ी उनका कैच देखकर हैरान रह गए. ट्विटर पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. मैच भले ही सीएसके हार गया हो, लेकिन धोनी की जमकर तारीफ हो रही है.

Herald