
नयी दिल्ली।भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने राजधानी स्थित डॉ. कर्णी सिह शूटिग रेंज में राष्ट्रीय निशानेबाजों के दल के लिए प्रशिक्षण सुविधाओं को पांच अक्टूबर से खोलने के अनुरोध को मंजूरी दे दी है। 64 अतिरिक्त निशानेबाजों के लिए कारतूस और टारगेट का खर्च सरकार द्बारा प्रदान किया जाएगा।
भारतीय खेल प्राधिकरण ने भारतीय राष्ट्रीय रायफल संघ (एनआरएआई) के महत्वपूर्ण समूह और विकासशील समूह तथा खेलो इंडिया के निशानेबाजों के लिए डॉ. कर्णी सिह शूटिग रेंज (केएसएसआर) को पहले ही खोल दिया था। भारतीय खेल प्राधिकरण ओलंपिक की तैयारी करने वाले निशानेबाजों के लिए एक समर्पित शिविर की आवश्यकता को भी समझता है और एनआरएआई के कोर समूह के ओलंपिक खेलों के संभावित के रूप में चुने गए निशानेबाज़ों के लिए प्रशिक्षण शिविर के लिए सैद्धांतिक रूप से सहमत हुआ है।
हालांकि, कोविड-19 महामारी की मौजूदा असाधारण परिस्थितियों को देखते हुए, सभी सम्बद्ध पक्षों के साथ परामर्श के बाद प्रशिक्षण शिविर का विवरण तैयार किया गया है।(एजेंसी)