Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

5 हार के बाद अब पंजाब की टीम में हो सकती है आज तूफानी ओपनर की वापसी?

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे धमाकेदार शुरुआत करने वाली किंग्स इलेवन पंजाब की टीम आज अंक तालिका में सबसे नीचले पायदान पर है। 6 में से 5 मैच हार चुकी टीम को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ अपने सबसे मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ उतरना होगा। लगातार निराशाजनक प्रदर्शन कर रही किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ शनिवार को करो या मरो का मुकाबला होगा जहां उसे हर हाल में जीत हासिल कर टूनार्मेंट में अपनी उम्मीदें कायम रखनी होगी।


कुछ मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद केकेआर खिताब के प्रबल दावेदारों में शामिल हो गई है इस टीम अधिकांश खिलाड़ी फॉर्म में हैं। शुभमन गिल सलामी बल्लेबाज के तौर पर प्रभावित कर रहे हैं, जबकि राहुल त्रिपाठी में गजब का आत्मविश्वास है। कोलकाता की टीम जीत की पटरी पर है तो वो बदलाव के साथ उतरे ऐसा कम लगता है।

एक बदलाव जो पंजाब कर सकता है वो फ्लॉप चल रहे ग्लेन मैक्सवेल की जगह क्रिस गेल को मौका मिल सकता है। ऐसा में मयंक अग्रवाल को तीसरे नंबर पर खेलना होगा। पंजाब की ओपनिंग में केएल राहुल और गेल नजर आ सकते हैं। मिडिल आर्डर में मयंक, मनदीप और निकोलस पूरन खेलते नजर आ सकते हैं।गेंदबाजी में मोहम्मद शमी के साथ अर्शदीप और विलजोइन नजर आ सकते हैं। शेल्डन कॉटरेल को बाहर बिठाया जा सकता है। स्पिनर की जिम्मेदारी मुजीब और रवि बिश्नोई के हाथों में रहेगी।



Herald