

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2020 में लगातार पांचवीं जीत हासिल करने के बाद किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल बेहद खुश हैं. कोलकाता पर जीत के बाद उन्होंने कहा कि टीम ने मैदान पर सकारात्मक क्रिकेट खेलने की कोशिश की है. सोमवार को शारजाह के मैदान पर पंजाब ने कोलकाता नाइटराइडर्स को आठ विकेट से हराया. कोलकाता ने 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 149 रन बनाए. पंजाब ने मनदीप सिंह और क्रिस गेल के अर्धशतकों की बदौलत दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.

मैच के बाद राहुल ने कहा, ‘मैं काफी खुश हूं. पूरी टीम भी होगी. हमने मिलकर फैसला किया था कि हम वहां जाकर सकारात्मक क्रिकेट खेलेंगे. चीजें बदल सकती हैं. सारी चीजें अच्छी हो रही हैं इस बात से खुश हूं. उम्मीद है कि हम आने वाले मैचों में भी जीत हासिल करेंगे.’
इस मैच में मनदीप सिंह ने 66 रनों की पारी खेली. तीन दिन पहले ही उनके पिता का निधन हुआ है. राहुल ने अपने जोड़ीदार के बारे में कहा, 'मनदीप ने जो मजबूती दिखाई है वो बेहतरीन है. हर कोई भावुक था. हम उनका साथ देना चाहते थे, उनके साथ रहना चाहते थे. उनका मैच खत्म करना हमारे लिए गर्व की बात है.'
Herald