Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

डिविलियर्स ने ध्वस्त किया राजस्थान का चैलेंज, 7 विकेट से RCB की धमाकेदार जीत

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के 13वें सीजन का 33वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के नाम रहा. शनिवार को दुबई में उसने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 7 विकेट से मात दी. आरसीबी ने 19.4 ओवरों में 179/3 बनाकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया. बेंगलुरु की जीत के हीरो रहे एबी डिविलियर्स, जिन्होंने 22 गेंदों पर नाबाद 55 रनों की पारी खेली. डिविलियर्स की पारी में 6 छक्के शामिल रहे.


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मौजूदा सीजन में छठी जीत हासिल की और उसके 12 अंक हो गए. यह उसका 9वां मैच था. बेंगलुरु ने राजस्थान से 3 अक्टूबर को पहला मैच भी जीता था. उधर, राजस्थान की यह छठी हार रही. बेंगलुरु नेट रन रेट के आधार पर तीसरे स्थान पर बरकरार है, जबकि राजस्थान भी 7वें पायदान पर ही है.

बंगलौर के लिए क्रिस मॉरिस सबसे सफल रहे। उन्होंने 26 रन देकर 4 विकेट लिए। मॉरिस ने 2 विकेट आखिरी ओवर में लिए। उनके अलावा युजवेंद्र चहल ने 34 रन देकर 2 विकेट लिए। आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अब तक 23 मैच खेले गए हैं। राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर दोनों ने ही 10-10 मैच अपने नाम किए हैं। दो मुकाबलों का नतीजा नहीं निकल पाया, जबकि एक मैच रद्द हो गया।



Herald