

स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिस गेल के 99 रनों के दम पर किंग्स इलेवन पंजाब ने राजस्थान रॉयल्स को 186 रनों का टारगेट दिया. क्रिस गेल अपनी पारी के दौरान 20वें ओवर की चौथी गेंद पर बोल्ड हो गए. राजस्थान के गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने गेल को 99 रनों के निजी स्कोर पर आउट कर उन्हें शतक से महरूम कर दिया. शतक से चूकने के बाद क्रिस गेल काफी नाराज नजर आए और गुस्से में उन्होंने अपना बल्ला मैदान पर पटक दिया. हालांकि इसके तुरंत बाद गेल ने जोफ्रा आर्चर से हाथ मिलाया.

जाब की टीम को राजस्थान रॉयल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान के सामने किंग्स ने 6 विकेट पर 20 ओवर में 185 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसमें क्रिस गेल की शानदार 99 रन की पारी भी शामिल थी। गेल इस मैच में दुर्भाग्यशाली रहे और एक रन से अपना सातवां आइपीएल शतक बनाने से चूक गए।
बता दें कि राजस्थान रॉयल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 7 विकेट से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग्स इलेवन पंजाब ने राजस्थान को 186 रनों का टारगेट दिया था. जवाब में राजस्थान ने 17.3 ओवर में 3 विकेट गंवा कर 186 रन बना लिए और जीत दर्ज कर ली.
Herald