Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ABD को नंबर-6 पर बल्लेबाजी कराने पर भड़के सहवाग और जडेजा, कहा...

स्पोर्ट्स डेस्क। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ दूसरी हार का सामना करना पड़ा। केएल राहुल का बल्ला एक बार फिर आरसीबी के खिलाफ अच्छे से चला और क्रिस गेल ने भी धमाकेदार वापसी की। एक समय ऐसा लग रहा था कि किंग्स इलेवन पंजाब यह मैच आसानी से जीत जाएगा, लेकिन फिर आरसीबी गेंदबाजों ने टीम को मैच में वापसी दिलाई। मैच की आखिरी गेंद पर निकोलस पूरन ने छक्का लगाकर किंग्स इलेवन पंजाब को इस सीजन की दूसरी जीत दिला दी।


इस मैच में आरसीबी ने एबी डीविलियर्स को बल्लेबाजी के लिए नंबर-6 पर भेजा, जिसको लेकर पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और अजय जडेजा ने मिलकर जमकर इस फैसले की आलोचना की। दोनों ने कहा कि आरसीबी का यह फैसला समझ से परे था।सहवाग ने कहा, 'जैसे टेस्ट क्रिकेट में नाइटवॉचमैन को भेजते हैं, वैसे ही आरसीबी ने इस मैच में एबीडी से पहले नाइटवॉचमैन के तौर पर वॉशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे को भेजा। लेग स्पिनर के खिलाफ एबीडी का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है शायद यही देखते हुए उन्हें नंबर-6 पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया, लेकिन टी20 क्रिकेट और टेस्ट क्रिकेट में बहुत फर्क है और आंकड़े मैच एनालिस्ट के लिए होते हैं, टीम के लिए नहीं।


लगता है विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में होने वाले डे-नाइट टेस्ट मैच की प्रैक्टिस कर रहे थे और इसलिए एबीडी को नंबर-6 पर बल्लेबाजी के लिए भेजा। वहीं जडेजा ने भी इस फैसले के लिए विराट और आरसीबी टीम मैनेजमेंट को खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने कहा, 'एक फैन के तौर पर भी मैं बहुत निराश हूं, आप क्रिस गेल, विराट कोहली और एबी डीविलियर्स को बल्लेबाजी करते देखना चाहते हैं, ऐसे में यह फैसला समझ से परे है।' ये दोनों ने मिलकर विराट कोहली और टीम मैनेजमेंट के इस फैसले पर जमकर बरसे। वहीं मैच के बाद विराट ने कहा कि एबीडी को नंबर-6 पर इसलिए भेजा गया था, जिससे राइट हैंड और लेफ्ट हैंड बल्लेबाजों के बीच बैलेंस बना रहे।



Herald