Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चोट के कारण कोलोन टूर्नामेंट से हटे Andy Murray

लंदन।पूर्व ओलंपिक चैंपियन इंग्लैंड के एंडी मरे ने चोट के कारण जर्मनी में होने वाले कोलोन टेनिस टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया है।

मरे ने पिछले साल जनवरी में कूल्हे की सर्जरी के बाद वापसी की थी और 2०17 के बाद पहली बार एंटवर्प खिताब जीता था। लेकिन पिछले साल नवंबर में डेविस कप के दौरान उन्हें कूल्हे में परेशानी हुई थी और वह कोरोना वायरस के बाद ही सर्किट पर वापसी कर सके थे।

33 वर्षीय मरे ने कहा,''यूएस ओपन में मुझे कुछ दिक्कत हो रही थी। मुझे ट्रेनिग और मुकाबले में इसका सामना करना पड़ रहा था और दुर्भाग्य से इस सप्ताह मैच के बाद मुझे फिर दर्द हुआ। मैं पिछले कुछ दिनों से ट्रेनिग कर रहा था लेकिन दिक्कतों के बाद मैंने यह फैसला किया है कि फिलहाल आगे नहीं खेलना ही सही रहेगा।