Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दिल्ली के Anrich Nortje ने फेंकी IPL की सबसे तेज गेंद

दुबई।दिल्ली कैपिटल्स के दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिच नोत्र्जे ने आईपीएल इतिहास की सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 26 वर्षीय नोत्र्जे ने बुधवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में 156.22 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से गेंद फेंकी जो आईपीएल इतिहास की सबसे तेज गेंद बन गयी। नोत्र्जे ने इस मैच में 33 रन पर दो विकेट लिए जबकि दिल्ली ने यह मुकाबला 13 रन से जीता। वह मैन ऑफ द मैच रहे।

नोत्र्जे ने इस उपलब्धि के बारे में कहा कि उन्हें उस समय इस बारे में पता नहीं चला था और वह मैच के बाद ही जान पाए कि उन्होंने आईपीएल के इतिहास की सबसे तेज गेंद फेंक डाली है। हालांकि जोस बटलर ने इस गेंद को फाइन लेग पर चौके के लिए निकाल दिया था।लेकिन नोत्र्जे ने अगली ही गेंद पर उन्होंने बटलर को 22 के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया था।

नोत्र्जे ने कहा, ''मुझे इस बारे में पता नहीं है कि मैंने 156 किलोमीटर की रफ्तार से गेंद डाली है। यह सुनकर अच्छा लग रहा है। मैं तेज गेंदबाजी करते हुए स्टंप्स को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा था। हमारे पास अच्छे कोच हैं और कैगिसो रबादा तथा दूसरे तेज गेंदबाजों के साथ काम करना अच्छा लग रहा है।

नोत्र्जे ने इसी मैच में इससे पहले 155.21 और 154.74 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी गेंद फेंकी थी। नोत्र्जे ने इस मामले में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा। आईपीएल के इस टूर्नामेंट से पहले सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के ही डेल स्टेन के नाम था। स्टेन ने 2०12 में डेकन चार्जसã के लिए खेलते हुए 154.5 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। नोत्र्जे को दिल्ली कैपिटल्स ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर क्रिस वोक्स के स्थान पर सीजन शुरू होने से पहले शामिल किया था। नोत्र्जे ने आईपीएल 2०2० में अब तक आठ मैचों में 1० विकेट हासिल किए हैं।

आईपीएल इतिहास की अब तक की 5 सबसे तेज गेंद: एनरिच नोत्र्जे- 156.2 किलोमीटर प्रति घंटा एनरिच नोत्र्जे- 155.2 किलोमीटर प्रति घंटा एनरिच नोत्र्जे- 154.7 किलोमीटर प्रति घंटा डेल स्टेन- 154.4 किलोमीटर प्रति घंटा कैगिसो रबादा- 154.2 किलोमीटर प्रति घंटा(एजेंसी)