Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मेस्सी के साथ मतभेदों के बाद बार्सिलोना के अध्यक्ष Bartomeu ने त्यागपत्र दिया

मैड्रिड।बार्सिलोना के अध्यक्ष जोसेफ बार्तोमेयु ने स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी के साथ मतभेदों के बीच अपने पद से त्यागपत्र दे दिया और साथ ही खुलासा किया कि यह स्पेनिश क्लब शीर्ष यूरोपीय टीमों के नये सुपर लीग में शामिल होने का इच्छुक है। पिछले एक दशक में क्लब के सबसे खराब सत्र के बाद बार्तोमेयु ने बोर्ड के सभी निदेशकों के त्यागपत्र की भी घोषणा की। उनका यह प्रयास निदा प्रस्ताव से बचने के रूप में देखा जा रहा है जिसके लिये मतदान अगले कुछ सप्ताह में होना है।

बार्तोमेयु कोरोना वायरस महामारी के दौरान क्लब के 11०,००० सदस्यों के स्वास्थ्य चिता का हवाला देकर मतदान में देरी चाहते थे लेकिन स्थानीय अधिकारियों ने मंगलवार को साफ कर दिया कि मतदान पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा। बार्सिलोना के 2०,००० से भी अधिक सदस्यों ने एक याचिका पर हस्ताक्षर किये हैं ताकि बार्तोमेयु और बोर्ड के उनके सदस्यों को निदा प्रस्ताव का सामना करना पड़े।

इससे पहले मेस्सी ने कहा था कि वह क्लब को छोड़ना चाहते हैं। उन्होंने पिछले सत्र में क्लब निदेशकों की आलोचना की थी। उन्होंने बार्तोमेयु पर वादे से मुकरने का भी आरोप लगाया था। बार्तोमेयु ने इस्तीफा देने के साथ यूरोपीय सुपर लीग का हिस्सा बनने के लिये मंजूरी देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा, ''मैं घोषणा कर सकता हूं कि हमने यूरोपीय सुपर लीग का हिस्सा बनने के लिये सभी औपचारिकताएं पूरी कर दी हैं। इस प्रतियोगिता में खेलने के फैसले को अब क्लब की अगली बैठक में मंजूरी मिलना है। (एजेंसी)