

स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ ने घरेलू बिग बैश लीग से अपना नाम वापस ले लिया है। IPL में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर रहे स्मिथ ने न्यूज कॉर्प को दिए इंटरव्यू में कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो बिग बैश में खेलने का कोई चांस नहीं है।' उन्होंने कहा कि बायो बबल में रहकर वे परेशान हो चुके हैं और कुछ दिन सुकून से गुजारने चाहते हैं।

पहले इंग्लैंड दौरे पर और उसके बाद से यूएई में सितंबर से आईपीएल में वे जैव सुरक्षित माहौल में हैं ।स्मिथ ने कहा, 'अभी तो बायो-बबल की शुरुआत हुई है। हमें नहीं पता कि ये कब तक चलने वाला है।

हालांकि, सिलेक्शन को लेकर तो सवाल होंगे ही। बायो-बबल के अंदर रहने के बाद मानसिक स्थिति पर भी काफी असर पड़ता है। इससे उबरने के लिए खिलाड़ियों को सामान्य जिंदगी बितानी जरूरी है। वैसे स्टीव स्मिथ का प्रदर्शन जारी आईपीएल में ज्यादा प्रभावी नहीं रहा है. स्मिथ से राजस्थान को बहुत ज्यादा उम्मीदें थीं, लेकिन उनके प्रदर्शन में निरंतरता तो छोड़िए, बल्ले से अच्छा भी नहीं हुआ.
Herald