

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ऑल इंडिया सीनियर सलेक्शन कमेटी ने ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुए इस मीटिंग में बीसीसीआइ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया है। आइपीएल 2020 के बाद भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है, जहां दोनों देशों के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल, तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल और चार मैचों की टेस्ट सीरीज होगी।

वनडे और टी-20 सीरीज के लिए केए राहुल (KL Rahul) को उपकप्तान बनाया गया है। संयुक्त अरब अमीरात में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में पिछले दो मैच में नहीं खेल पाने वाले मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को शामिल नहीं किया गया है। उनपर और इशांत शर्मा पर बीसीसीआई की मेडिकल टीम नजर रखे हुए है। फिट साबित होने पर उन्हें टीम में शामिल किया जा सकता है।

Team India T20I squad
विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, केएल राहुल(उपकप्तान और विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंग्टन सुंदर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, दीपक चाहर और वरुण चक्रवर्ती।
Team India ODI squad
विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, केएल राहुल (उपकप्तान और विकेटीकपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, मयंक अग्रवाल, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी और शार्दुल ठाकुर।
Team India Test squad
विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), हनुमा विहारी, शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रिषभ पंत (विकेटकीपर) , जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन और मोहम्मद सिराज।
Herald