

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और वर्तमान कप्तान विराट कोहली आईपीएल 2020 के 25वें मैच में आमने सामने होंगे. कोहली की अगुआई वाली रॉयल चैलेंजर्स टीम मौजूदा सीजन में अब तक 5 मैचों से 6 अंक हासिल करने में सफल रही है वहीं धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स को तीसरी जीत का इंतजार है. चेन्नई अब तक 6 मैच खेल चुकी है जिसमें से उसे 4 में हार का सामना करना पड़ा है.

कोहली ओर धोनी इस बात को अच्छी तरह जानते हैं कि शनिवार को खेला जाने वाला ये मुकाबला जो भी टीम हारेगी उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को तगड़ा झटका लग सकता है. दोनों टीमें आईपीएल में अब तक 24 पर भिड़ चुकी हैं जहां धोनी की टीम 15 मैच जीतने में सफल रही है वहीं कोहली ने 8 मैचों में बाजी मारी है.

सीएसके में कप्तान धोनी सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन के 15 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में केदार जाधव का नाम है, जिन्हें इस सीजन में 7.80 करोड़ रुपए मिलेंगे। वहीं, आरसीबी में कप्तान कोहली सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन के 17 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में एबी डिविलियर्स का नाम है, जिन्हें इस सीजन में 11 करोड़ रुपए मिलेंगे।
Herald