Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शारजाह में एबी ने स्टेडियम के बाहर लगाए छक्के, कार से टकराई गेंद और रुक गया ट्रैफिक

स्पोर्ट्स डेस्क। एबी डिविलियर्स ने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है लेकिन रनों और चौकों-छक्कों की उनकी भूख आज भी कम नहीं हुई है। क्रिकेट के मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर डिविलियर्स की खतरनाक बल्लेबाजी एक बार फिर से सोमवार को आईपीएल में देखने को मिली। शारजाह के मैदान में कोलकाता के खिलाफ डिविलियर्स पुराने अंदाज में नजर आए और मात्र 24 गेंदों में 65 रन जड़ दिए।


फिंच के आउट होने के बाद डिविलियर्स 13वें ओवर में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। इसके बाद 15 ओवर तक नौ गेंदों में आठ रन ही बनाए। एक वक्त पर कोलकाता की टीम शानदार गेंदबाजी कर रही थी और आरसीबी को 150 तक रोकने की उम्मीद लगाए थी। हालांकि 15 ओवर के बाद डिविलियर्स ने खुलकर खेलना शुरू किया और छक्कों की बौछार कर मैच और स्टेडियम का पूरा माहौल बदल दिया।


डिविलियर्स ने नागरकोटी की शुरुआत की दो गेंदों पर दो रन बनाए और फिर लगातार दो गगनचुंबी छक्के जड़े। युवा तेज गेंदबाज नागरकोटी ने दोनों ही गेंद धीमी गति से डाली लेकिन डिविलियर्स ने उनपर जोरदार प्रहार किया और गेंद स्टेडियम के बाहर सड़क पर जा गिरी। इसी दौरान एक गेंद बाहर सड़क से गुजर रही गाड़ी से टकराई। इसके बाद सड़क का ट्रैफिक कुछ देर के लिए धीमा हो गया।



Herald