

स्पोर्ट्स डेस्क। दो बार की चैंपियन टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को शनिवार को IPL-13 के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स से शिकस्त झेलनी पड़ी। इस हार के बावजूद केकेआर के कैप्टन दिनेश कार्तिक ने अपनी टीम के बल्लेबाजों की तारीफ की लेकिन सुनील नारायण को लेकर कोच से बात करने को भी कहा।शारजाह के छोटे मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स ने 4 विकेट पर 228 रन बनाए जिसके बाद कोलकाता टीम 8 विकेट पर 210 रन ही बना सकी और 18 रन से मुकाबला हार गई।

केकेआर ने अपने चार में से दो मैच गंवा दिए हैं. कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक भी 13वें सीजन में बल्ले से बिल्कुल ऑउट ऑफ टच नज़र आ रहे हैं. टीम में इयॉन मोर्गन जैसे वर्ल्ड कप विजेता कप्तान होने के चलते अब दिनेश कार्तिक को कप्तानी से हटाने की मांग छिड़ गई है.दिनेश कार्तिक ने अब तक खेले गए चार मैचों में सिर्फ 37 रन की बनाए हैं. पूर्व क्रिकेट एस श्रीसंथ ने दिनेश कार्तिक को कप्तानी से हटाने की मांग करते हुए कहा, ''मोर्गन को टीम की अगुवाई करने चाहिए. वो वर्ल्ड कप विजेता कप्तान हैं.

कार्तिक के हाथों में केकआर की कमान होनी चाहिए. एक लीडर को सामने आना चाहिए जैसे रोहित, धोनी और विराट उदाहरण पेश करते हैं.दिनेश कार्तिक अपने फैसलों की वजह से भी सवालों के घेरे में है. सुनील नारेन एक भी मैच में रन नहीं बना पा रहे हैं उसके बावजूद ओपनिंग का जिम्मा उन्हीं के हाथों में है. वहीं मोर्गन बेहतरीन फॉर्म में होने के बावजूद दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए.
Herald