

स्पोर्ट्स डेस्क। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ गुरुवार को शारजाह के मैदान पर खेले गए मैच में क्रिस गेल छा गए. अपने फैंस के बीच 'यूनिवर्स बॉस' के नाम से मशहूर गेल ने ताबड़तोड़ अंदाज से बता दिया कि उनमें अब भी कितना दमखम है. इस सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) ने पहली बार 41 साल के क्रिस गेल को मौका दिया. गेल नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए उतरे और 53 रनों की बेहतरीन पारी खेली. गेल की पारी में एक चौका और 5 छक्के शामिल थे.

किंग्स इलेवन पंजाब ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर को 8 विकेट से हरा दिया। शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में विराट कोहली ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। बंगलौर ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 171 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्स इलेवन पंजाब ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 177 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस सीजन का पहला मैच खेल रहे क्रिस गेल ने 45 गेंद में 53 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 5 छक्के और एक चौका लगाया। पंजाब को आखिरी ओवर में जीत के लिए सिर्फ 2 रन चाहिए थे। इसके बावजूद मैच आखिरी गेंद तक गया। गेल 52 रन बनाकर स्ट्राइक पर थे। राहुल 61 रन बनाकर नॉन स्ट्राइक पर थे। विराट कोहली ने आखिरी ओवर के लिए युजवेंद्र चहल को गेंद थमाई।
First game of the season and a FIFTY for The Boss ????????#Dream11IPL | @henrygayle pic.twitter.com/xoPrFLgjpS
— IndianPremierLeague (@IPL) October 15, 2020
चहल ने पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं बनने दिया। तीसरी गेंद पर गेल ने लंबा शॉट खेला, लेकिन एक रन ही ले पाए। राहुल चौथी गेंद पर कोई रन नहीं बना पाए। अब 2 गेंद में एक रन बनाने थे। दोनों बल्लेबाज पर दबाव साफ दिखा। राहुल ने 5वीं गेंद पर एक रन लेने की कोशिश की, लेकिन गेल रन आउट हो गए। टीम को अब आखिरी गेंद में एक रन की दरकार थी। नए बल्लेबाज निकोलस पूरन ने छक्का जड़कर मैच पंजाब को जिता दिया।
Herald