Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

'सुपर संडे' के दिन खिलाड़ी नहीं बल्कि यह अंपायर भी चर्चा का विषय बने रहे

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में रविवार का दिन सुपर ओवर की वजह से तो बेहद खास रहा ही, लेकिन एक अपांयर भी टूर्नामेंट में सुर्खियां बनकर उभरे हैं. सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मैच में लंबे बालों वाले अंपायर पश्चिमी पाठक चर्चा का विषय बन गए. सोशल मीडिया पर पाठक के कंधों तक बालों की जमकर चर्चा हो रही है. इसके अलावा अंपायरिंग करते हुए गेंदबाजी छोर पर उनके खड़े होने के तरीकी की भी. लंबे बालों वाले पाठक को गेंदबाजी छोर पर झुक कर खड़े हुए देखा जा सकता है.कोई उन्हें महेंद्र सिंह धोनी कह रहा है तो कोई उन्हें कुछ और संज्ञा दे रहा है. एक यूजर ने ट्वीट किया, "पश्चिम पाठक, जिन्होंने हैदराबाद और कोलकाता के बीच खेले गए मैच में अंपायरिंग की वो धोनी से प्रेरित लगते हैं."


एक और यूजर ने ट्वीट किया, "पश्चिम पाठक रॉकस्टार हैं." एक अन्य यूजर ने लिखा, "पश्चिम पाठक को देखकर ऐसा लगता है कि उनका असली काम रॉकस्टार का है."अंपयार पश्चिम पाठक अपने लंबे बालों वाले लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छा गए हैं। यही नहीं उन्हें बॉलिंग एंड पर झुककर अंपयारिंग करते देखा गया। पश्चिम पाठक जब कोलाकाता और हैदराबाद मैच में अंपायरिंग करने मैदान पर आए तो उनकी लंबें बाल और टोपी पहने लुक की चर्चा होने लगी। वह आइपीएल में इससे पहले भी अंपायरिंग कर चुके हैं। साल 2014 में उन्होंने आइपीएल में पहली बार अंपयरिंग की थी।


उन्होंने 2012 में दो महिला एकदिवसीय मैचों में भी अंपयारिंग की भूमिका निभाई है। वह भारतीय घरेलू क्रिकेट से 2009 से ही जुड़े हुए हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो टेस्ट और तीन एकदिवसीय मैचों के लिए रिजर्व अंपायर रह चुके हैं। 2015 में, पाठक एक मैच में अंपायरिंग करते हुए हेलमेट पहनने वाले पहले भारतीय अंपायर बने।वह कर्नाटक में आयोजित विजय हजारे ट्रॉफी के एक मैच में ऐसा किया था।



Herald