Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हैदराबाद के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के 13वें सीजन के 29 मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीमें आमने-सामने होंगी. महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई को अपनी उम्मीदें जीवंत रखनी हैं तो उसे हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच से दमदार वापसी करनी होगी. मंगलवार को दुबई में यह मुकाबला शाम 7.30 बजे शुरू होगा. तीन बार की चैम्पियन और पिछली बार की उपविजेता चेन्नई को अब तक 7 मैचों में से 5 में हार मिली है और अब वह जीत की राह पर लौटने के लिए बेताब है. 8 टीमों की तालिका में अभी वह 7वें स्थान पर है।

चेन्नई की सलामी जोड़ी शेन वाटसन और फाफ डुप्लेसिस ने शीर्ष क्रम में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन मध्यक्रम को अब बेहतर खेल दिखाना होगा. केदार जाधव के लगातार लचर प्रदर्शन के बाद चेन्नई ने पिछले मैच में उन्हें बाहर कर दिया था और उनकी जगह नारायण जगदीशन को चुना जिन्होंने 28 गेंदों पर 33 रन बनाए. सैम कुरेन, रविंद्र जडेजा और ड्वेन ब्रावो भी बल्लेबाजी में असफल रहे. धोनी भी अपेक्षित तेजी से रन नहीं बना पाए हैं. कप्तान ने भी बाद में स्वीकार किया कि अगर उन्हें आगे मैच जीतने हैं तो बल्लेबाजों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा.


धोनी ने कहा, ‘‘बल्लेबाजी थोड़ा चिंता का विषय है। हमें इसको लेकर कुछ करने की जरूरत है.’’गेंदबाजी में दीपक चाहर और जडेजा अब तक प्रभावशाली रहे हैं. ब्रावो की वापसी से टीम संतुलित हुई लेकिन करेन, शार्दुल ठाकुर और कर्ण शर्मा को और अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है. इस मैच में धोनी की टीम सनराइजर्स से पिछले मैच में मिली सात रन की हार का बदला चुकता करने की भी कोशिश करेगी.



Herald