Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बुमराह ने पूरा किया विकेटों का शतक, पडिक्कल ने भी रचा इतिहास

स्पोर्ट्स डेस्क। जसप्रीत बुमराह ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपने विकेटों का शतक पूरा किया। अब आईपीएल में उनके 102 विकेट हो गए हैं। वह आईपीएल में 100 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले 16वें गेंदबाज हैं। उनसे पहले 12 भारतीय आईपीएल में 100 या उससे ज्यादा विकेट ले चुके हैं। आईपीएल में सिर्फ 3 विदेशी गेंदबाज (लसिथ मलिंगा, ड्वेन ब्रावो और सुनील नरेन) ही 100 या उससे ज्यादा विकेट ले पाए हैं।


बुमराह ने आईपीएल 2020 में रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के खिलाफ मैच में विराट कोहली का विकेट लेकर अपने विकेटों का शतक पूरा किया। बुमराह टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले छठे भारतीय गेंदबाज हैं। उनसे पहले टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने भारतीयों की सूची में पीयूष चावला, अमित मिश्रा. रविचंद्रन अश्विन, हरभजन सिंह और युजवेंद्र चहल के नाम दर्ज हैं। ये सभी स्पिनर्स हैं।

वहीं देवदत्त पडिक्कल ने भी इतिहास रच दिया। देवदत्त का यह पहला आईपीएल है। वह आईपीएल 2020 में 4 अर्धशतक लगा चुके हैं। इसके साथ ही देवदत्त शिखर धवन और श्रेयस अय्यर के क्लब में भी शामिल हो गए। देवदत्त धवन और अय्यर के बाद डेब्यू आईपीएल में 4 अर्धशतक लगाने वाले तीसरे अनकैप्ड (जिस खिलाड़ी ने भारतीय टीम का प्रतिनिधत्व नहीं किया हो) बल्लेबाज हैं।



Herald