

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2020 में प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम को ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में मैचविनर मिल गया है. 23 साल के इस खिलाड़ी ने गुरुवार को एक बार अपनी टीम के लिए मैचविनिंग पारी खेली. उन्होंने 53 गेंद पर 72 रन बनाकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की. उनकी इस पारी की बदौलत चेन्नई सुपरकिंग्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 6 विकेट से हराया. ऋतुराज गायकवाड़ का यह लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक है.आपको बता दे की रुतुराज गायकवाड़ सबसे प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों में से एक हैं। चेन्नै सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत के बाद इस 23 वर्षीय बल्लेबाज की तारीफ की। धोनी का कहना है कि वह अपने खेल की गहरी समझ रखते हैं।

धोनी ने मैच के बाद कहा, ‘ऋतुराज को हमने नेट्स पर बल्लेबाजी करते देखा था, लेकिन इसके बाद वह कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए और 20 दिन बाहर हो गए. यह दुर्भाग्यपूर्ण रहा, लेकिन वह इस सीजन को याद रखेंगे. वह सबसे प्रतिभावान खिलाड़ियों में से एक हैं.’ उन्होंने कहा, ‘वह हालांकि काफी कम बोलते हैं, जिसके कारण कभी- कभी टीम प्रबंधन को खिलाड़ी को परखने में परेशानी होती है. जब उन्होंने बल्लेबाजी शुरू की तो आप देख सकते हैं कि वह गेंद को उसी तरह हिट कर रहे थे जैसे चाहता था और जो उन्होंने पहले से सोच रखा था.
नाइट राइडर्स ने पांच विकेट पर 172 रन बनाए थे. चेन्नई की टीम ने इसके जवाब में ऋतुराज की 53 गेंदों में 72 रनों की पारी और अंबति रायडू (38) के साथ उनकी दूसरे विकेट की 68 रन की सझेदारी तथा बाद में रवींद्र जडेजा (11 गेंद में नाबाद 31) की तूफानी पारी से 20 ओवरों में चार विकेट पर 178 रन बनाकर जीत दर्ज की.
Herald