

स्पोर्ट्स डेस्क। इन दिनों यूएई में आईपीएल खेला जा रहा है. जिसके लिए भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली वहां पहुंचे हुए हैं लेकिन वो अकेले नहीं हैं बल्कि पत्नी अनुष्का भी उनके साथ मौजूद हैं. वहीं मैच से थोड़ी राहत मिली तो ये कपल पूल में रिलैक्स होने के लिए उतरा. और अब उनकी शानदार तस्वीर वायरल हो गई. है. इस तस्वीर को खुद विराट कोहली ने अपने फैंस के साथ साझा किया है.

इस बीच कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें वो अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ दिखाई दे रहे हैं. इस फोटो में अनुष्का और विराट अटलांटिस द पाम, रिसॉर्ट्स के सामने समुद्र में नजर आ रहे हैं. दोनों ही इस तस्वीर में एक-दूसरे के प्यार में डूबे दिखाई दे रहे हैं. दोनों की ये फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
दोनों की ये फोटो काफी खूबसूरत है. सनसेट के बीच दोनों एक-दूसरे के नजदीक नजर आ रहे हैं. वहीं उनके पीछे खूबसूरत बिल्डिंग दिखाई दे रही है. दोनों आधे पानी में डूबे हैं और एक-दूसरे की तरफ देख रहे हैं. ऐसे में हर कोई यही सोच रहा होगा, कि आखिर इस खूबसूरत फोटो का फोटोग्राफर कौन है. तो विराट कोहली ने ये फोटो शेयर करते हुए यह भी बता दिया है कि आखिर उनकी और अनुष्का की यह शानदार फोटो किसने क्लिक की है.
Herald