

स्पोर्ट्स डेस्क। किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए आईपीएल सीजन 13 के 50वें मैच में राजस्थान की टीम ने 7 विकेट से आसान जीत दर्ज की. पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए क्रिस गेल (99) और केएल राहुल (46) की पारियों के दम पर 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान को बेन स्टोक्स (50 और संजू सैमसन (48) की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने जीत दिलाई.

पंजाब की इस हार ने आईपीएल 2020 के प्वॉइंट्स टेबल को काफी रोमांचक बना दिया है। पंजाब को अभी एक मैच और खेलना है और प्लेऑफ में पहुंचने के लिए टीम को हर हाल में उस मैच में जीत दर्ज करनी होगी। किंग्स इलेवन पंजाब की को-ओनर प्रीति जिंटा ने राजस्थान के खिलाफ हार के बाद टीम का हौसला बढ़ाया है।

पंजाब की को-ओनर प्रीति जिंटा ने ट्विटर पर लिखा, 'एक खराब दिन हम कौन हैं इस बात को साबित नहीं करता है। हम अभी भी इसको कर सकते हैं। उम्मीद है किंग्स इलेवन पंजाब की टीम आज की हार को पीछे छोड़कर आगे आने वाले मैच पर फोकस करेगी। यह टूर्नामेंट बहुत सारी टीमों के लिए खुला हुआ है, तो जिसको सबसे ज्यादा चाहत होगी, उसको ही दूसरे प्लेऑफ में जगह मिलेगी। फिंगर क्रॉस।
Herald