Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

युजवेंद्र चहल को चीयर करने दुबई पहुंचीं धनश्री वर्मा, अनुष्का के साथ शेयर की तस्वीरें

स्पोर्ट्स डेस्क। शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया जिसे देखने अनुष्का शर्मा के साथ युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनश्री वर्मा भी पहुंचीं। धनश्री ने मैच के दौरान की फोटो शेयर की है। इस फोटो में अनुष्का और धनश्री के साथ पार्थिव पटेल भी नजर आ रहे हैं।

फोटो में आप देखेंगे कि अनुष्का का बेबी बंप भी नजर आ रहा है। साथ ही एक्ट्रेस के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी नजर आ रहा है। अनुष्का ने इस दौरान ऑरेंज कलर का आउटफिट पहना है। धनश्री ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'हैप्पी लोग, मेरे पहले मैच के कुछ अच्छे मोमेंट्स। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम को बधाई। मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 177 रनों का मजबूत स्कोर बनाया।


टीम की तरफ से राजस्थान के कप्तान स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा 57 रनों की पारी खेली। उनके अलावा ओपनिंग पर बैटिंग करने उतरे रॉबिन उथप्पा ने भी तेजतर्रार 41 रन बनाए। 178 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैंगलोर की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने आरोन फिंच के रूप में पहला विकेट मात्र 23 रनों पर ही गंवा दिया। इसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडीक्कल के बीच 79 रनों की साझेदारी। दोनों खिलाड़ियों के दो गेंदों में आउट होने के बाद एबी डिविलियर्स ने गुरकीरत मान के साथ मिलकर टीम को यादगार जीत दिला दी।



Herald