

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के 23वें मुकाबले में शुक्रवार (9 अक्टूबर) को दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 46 रन से हरा दिया। 185 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम 19.4 ओवर में 138 रनों पर सिमट गई। दिल्ली के लिए कगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। दिल्ली की टूर्नामेंट में ये पांचवीं जीत और राजस्थान की चौथी हार है। राजस्थान की बल्लेबाजी इस मैच में फ्लॉप साबित हुई।

इसके साथ ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पांचवीं जीत हासिल की. वह अंक तालिका में 10 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गई. यह उसका छठा मैच था. दूसरी तरफ राजस्थान को लगातार चौथी हार मिली. रॉयल्स का भी यह छठा मैच था. उसने अपने शुरुआती दोनों मैच जीते, लेकिन इसके बाद टीम का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा.

राजस्थान की बल्लेबाजी नहीं चल पाई. यशस्वी जायसवाल (34), जोस बटलर (13), कप्तान स्टीव स्मिथ (24), संजू सैमसन (5) जैसे टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों ने सस्ते में विकेट गंवाए. आखिर में राहुल तेवतिया (38) के लिए जीत दिलाना मुश्किल हो गया. मैन ऑफ द मैच स्टार ऑफ स्पिनर आर. अश्विन ने 4 ओवरों में 22 रन देकर 2 विकेट चटकाए. मार्कस स्टोइनिस को भी 2 विकेट मिले. कैगिसो रबाडा ने 35 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट निकाले.
Herald