

स्पोर्ट्स डेस्क। रविवार को जब मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच शानदार मैच चल रहा था उसी दौरान टि्वटर पर टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह और युजवेंद्र चहल भी एक मुकाबले में उलझे थे। रविवार को आईपीएल 2020 का सबसे रोमांचक मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों के बीच मैच टाई रहने के बाद सुपर ओवर हुआ और कमाल की बात कि पहला सुपर ओवर भी टाई हो गया। इसके बाद क्रिकेट इतिहास में पहली बार मैच का निर्णय दूसरे सुपर ओवर से निकला। किंग्स इलेवन पंजाब ने दूसरे सुपर ओवर में जीत हासिल की।
Looks like tonight’s game changer is going to be @nicholas_47 ! Beautiful flow of the bat ! So amazing to watch ! Reminds me of someone I live within ???? ! Game on ! My prediction I feel @kxip will go all way to playoffs and play the finals along with @mipaltan or @DelhiCapitals
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) October 18, 2020
हालांकि असल में जब किंग्स इलेवन पंजाब के सामने 177 रन का लक्ष्य था तब टीम बहुत आसानी से उसे हासिल करती हुई नजर आ रही थी। निकोलस पूरन और केएल राहुल की जोड़ी मुंबई के गेंदबाजों पर हमला कर रही थी। हालांकि किंग्स इलेवन पंजाब की टीम एक बार फिर अंतिम ओवरों में लड़खड़ा गई और स्कोर टाई हो गया युवराज सिंह, जो आईपीएल में दोनों फ्रैंचाइजी के लिए खेले हैं, कैरेबियाई बल्लेबाज निकोलस पूरन की बैटिंग देखकर हैरान रह गए। उन्होंने टि्वटर पर पूरन की बैटिंग की तारीफ भी की।
Bhaiya Hum india aajaye wapis ? ????????????????????????
— Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal) October 18, 2020
युवराज ने टि्वटर पर लिखा, 'ऐसा लगता है कि आज का मैच निकोलस पूरन के नाम होगा। उनका बैट फ्लो बहुत खूबसूरत है। उन्हें बल्लेबाजी करते देखना शानदार है। यह मुझे किसी की याद दिलाता है! गेम ऑन! मेरा अनुमान है कि पंजाब प्लेऑफ में खेलेगी और फाइनल में उसका मुकाबला मुंबई इंडियंस या दिल्ली कैपिटल्स से होगा। इसके बाद चहल ने इस ट्वीट पर मजाकिया जवाब दिया। और फिर एक कड़ी सी शुरू हो गई चहल ने जवाब दिया, 'भैया हम इंडिया आ जाएं वापस।
Herald