Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बैंगलोर और कोलकाता के बीच मुकाबला, जानें मौसम और पिच रिपोर्ट

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के 39वें मुकाबले में आज रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर का सामना कोलकाता के साथ होना है। रॉयल्स की टीम ने पिछले मुकाबले में जीत हासिल करते हुए अपने प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा था। आज के मुकाबले में भी उसको जीतना जरूरी है। बैंगलोर ने अब तक अच्छा खेल दिखाया है और उसके पास प्लेऑफ की तरफ बढ़ने का अच्छा मौका है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच आज शाम 7.30 बजे से अबु धाबी में खेला जाएगा। पॉइंट्स टेबल के टॉप-4 में शामिल दोनों टीमों के पास प्ले-ऑफ के लिए जगह मजबूत करने का मौका है। आरसीबी मैच जीती तो नंबर-2 पर पहुंच जाएगी।


अबु धाबी में मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा। तापमान 26 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। अबु धाबी में पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी। अबु धाबी में पिछले 13 टी-20 में पहले बल्लेबाजी वाली टीम की जीत का सक्सेस रेट 54% रहा है।



Herald