Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

केदार जाधव की बल्लेबाजी देख फैन्स का मन हुआ खट्टा

स्पोर्ट्स डेस्क। कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया, जहां केकेआर (KKR) ने सीएसके (CSK) को 10 रन से हरा दिया. मैच के हीरो राहुल त्रिपाठी रहे. उन्होंने 81 रन की दमदार पारी खेली, जिसके लिए उनको मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया.


फैन्स मैच का विलेन केदार जाधव को मान रहे हैं. कोलकाता नाइटराइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 167 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स 157/5 का स्कोर ही बना सकी।


आखिर के कुछ ओवरों में सीएसके की बल्लेबाजी काफी खराब रही और इसी वजह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। सीएसके की इस हार के बाद ट्विटर पर केदार जाधव को लेकर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं, जिन्होंने काफी धीमी बल्लेबाजी की।

Herald