

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल (IPL) के सबसे खतरनाक खिलाड़ी आंद्रे रसेल (Andre Russell) कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की तरफ से खेलते हैं. जब भी वो बल्लेबाजी करने उतरते हैं तो गेंदबाज खौफ खा जाता है. गेंदबाज को पता रहता है कि रसेल (Andre Russell) बड़े शॉट लगाएंगे. लेकिन इस सीजन में आंद्रे रसेल का बल्ला शांत नजर आ रहा है.रसेल को केकेआर के मैच विजेता खिलाड़ी के तौर पर देखा जाता। आइपीएल 2020 में ऑलराउंडर ने अभी तक पांच पारियों में 135.13 के स्ट्राइक-रेट से सिर्फ 50 रन बनाए हैं। गिल ने कहा कि रसेल ने उम्मीद के अनुसार अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। मुझे लगता है कि उन्होंने अपना बेस्ट अंत के लिए बचाकर रखा है।

यह हमारे लिए अच्छा है क्योंकि टूर्नामेंट का मुख्य हिस्सा अभी बाकी है। गिल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नाबाद 70 रनों की पारी खेली थी। वह अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने में नाकाम रहे हैं। इसे लेकर गिल ने कहा कि वह ऐसा करने में कामयाब होंगे, क्योंकि वह गेंद को अच्छी तरह से हिट कर रहे हैं।

गिल ने पिछले कुछ समय में केकेआर के निरंतर प्रदर्शन किया है, ऐसे में उन्हें केकेआर का अभिन्न अंग के रूप में देखा जाता है। इस सीजन में शिवम मावी, कमलेश नागरकोटी और राहुल त्रिपाठी जैसे कुछ नए क्रिकेटरों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। गिल का इसे लेकर कहना है कि इनकी तरह युवा प्रतिभा के साथ खेलने का अनुभव शानदार रहा है।
Herald