

स्पोर्ट्स डेस्क। IPL के 13वें सीजन का 50वां मैच किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। राजस्थान के लिए यह मैच एलिमिनेटर की तरह है। अगर स्मिथ की टीम यह मैच हारती है, तो उनके लिए प्ले-ऑफ के दरवाजे बंद हो जाएंगे और वह चेन्नई के बाद टूर्नामेंट से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन जाएगी।

पंजाब के खिलाफ ही राजस्थान ने IPL का सबसे बड़ा टारगेट चेज किया था। शारजाह में खेले गए सीजन के 9वें मैच में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट पर 223 रन बनाए थे। जवाब में राहुल तेवतिया की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत राजस्थान ने 3 बॉल शेष रहते ही 6 विकेट खोकर मैच जीत लिया था।

आईपीएल का पहला खिताब (2008) जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स ने लीग में अब तक 159 मैच खेले, जिसमें 80 जीते और 77 हारे हैं। 2 मुकाबले बेनतीजा रहे। वहीं, अपने पहले खिताब का इंतजार कर रही पंजाब ने अब तक 188 में से 88 मैच जीते और 100 हारे हैं। इस तरह लीग में रॉयल्स की जीत सक्सेस रेट 50.63% और पंजाब का 46.27% रहा।
Herald