Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कपिल देव की हॉस्पिटल से पहली तस्वीर आई सामने, दुआओं के लिए सभी को शुक्रिया कहा

डेस्क। पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव को गुरुवार देर रात दिल का दौरा पड़ा. कपिल देव को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है. जिसे ही कपिल के बीमार होने की खबर सोशल मीडिया में आई उनके फैंस, चाहने वाले और टीम इंडिया के कुछ मौजूदा खिलाड़ियों ने ट्वीट कर महान खिलाड़ी के स्वस्थ होने की कामना की।


सोशल मीडिया पर अपने प्रति लोगों का प्यार देखकर कपिल पाजी से भी रहा नहीं गया उन्होंने खुद ट्वीट कर फैंस को अपने जल्दी ठीक होने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि “सभी को प्यार और चिंता के लिए धन्यवाद। आपक शुभकामनाओं से अभिभूत हूं। मैं ठीक होने की राह पर हूं।”भारत को पहला क्रिकेट विश्व कप जिताने वाले कप्तान पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे हैं।


उन्हें डायबिटीज की भी समस्या है। डॉक्टर्स ने बताया, कपिल देव गुरुवार देर रात 1 बजे दिल में दर्द होने के चलते अस्पताल आए थे, जहां सारे टेस्ट होने के बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। फिलहाल वह आईसीयू में हैं और डॉक्टर्स की टीम उनकी देखरेख कर रही है। कहा जा रहा है कि दो से तीन में उनकी छुट्टी भी हो सकती है।



Herald