Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दुख है लेकिन कहना पड़ रहा है कि धोनी की टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाएगी: स्टायरिस

स्पोर्ट्स डेस्क। न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर स्कॉट स्टायरिस को लगता है कि चेन्नै सुपर किंग्स के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना खत्म हो गई है। तीन बार आईपीएल की चमचमाती ट्रोफी जीतने वाली महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नै का मौजूदा सीजन काफी खराब रहा है और उसको 10 में से सात मैचों में हार झेलनी पड़ी। टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है।


45 वर्षीय स्टायरिस ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, 'संक्षिप्त जवाब और यह मुझे यह कहने में भी दुख हो रहा है कि मुझे नहीं लगता चेन्नै टीम प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाइ कर पाएगी। मुझे लगता है कि वे एक तरफ हैं और इस टूर्नमेंट से बाहर हो चुके हैं।

स्टायरिस के विचार सीएसके कोच और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान से मिलते हैं, जिन्होंने स्वीकार किया कि शायद तीन सीजन से खिलाड़ियों के एक ही ग्रुप के साथ खेलना, जो 30 से ज्यादा की उम्र के हैं और युवाओं को मौके ना देना जोखिम भरा रहा। स्टायरिस न्यूजीलैंड टीम के लिए फ्लेमिंग की कप्तानी में खेल चुके हैं।



Herald