

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल सीजन 13 में सबको चौंकाते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर ने अपनी शुरुआती चार में से तीन मैच जीत लिए हैं. कप्तान विराट कोहली के लिए हालांकि शुरुआती तीन मैच अच्छे नहीं रहे और वह 29 गेंद में सिर्फ 18 रन बनाए पाए थे. लेकिन चौथे मैच में विराट कोहली ने शानदार वापसी करते हुए 53 गेंद पर 72 रन की नाबाद पारी खेली और टीम को 8 विकेट से जीत दिलाई. विराट कोहली ने अपनी इस पारी से आलोचना करने वालों का मुंह बंद करने में भी कामयाब हासिल की.

विराट कोहली तीन मैचों में खराब प्रदर्शन की वजह से निशाने पर थे. विराट ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के बाद अपने दर्द का इजहार भी किया है. विराट कोहली ने कहा, ''मैं इस खेल से प्यार करता हूं और मैं इस खेल से नफरत भी करता हूं.''

विराट कोहली ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी जोस बटलर से कहा कि ''तुम्हें अजीब लग सकता है कि मुझे इस खेल से प्यार भी है और नफरत भी.'' विराट कोहली ने आगे कहा, ''आपको एक खिलाड़ी के तौर पर समझना चाहिए कि जब आप ज्यादा क्रिकेट खेलते हो तो बहुत बार आप जो करना चाहते हो वो आपके बस के बाहर होता है. आप अच्छा नहीं करने पर निराश होते हो.
Herald