

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2020 के 48वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पांच विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही मुंबई की टीम ने प्लेऑफ के लिए जगह पक्की कर ली है. मुंबई के जीत के हीरो सूर्यकुमार यादव रहे जिन्होंने 43 गेंदों में 79 रनों की पारी खेली. इस मैच के दौरान मुंबई के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और बैंगलोर के ऑलराउंडर क्रिस मौरिस के बाद छोटी झड़प देखने को मिली। इन दोनों ही खिलाड़ियों को आइपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने का दोषी पाया गया है।

बुधवार को मैच के बाद आइपीएल के आधिकारिक बयान में बताया गया है कि मौरिस और हार्दिक ने नियमों का उल्लंघन किया है। क्रिस मौरिस रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के ऑलराउंडर को इंडियन प्रीमियर लीग के कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने के लिए फटकार लगाई गई है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने नियमों का उल्लंघन किया था।

आइपीएल के आधिकारिक बयान में कहा गया, हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच में आइपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन किया गया है और इसके लिए उनको फटकार लगाई गई है।
Herald