Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

निकोलस पूरन की बल्लेबाजी के फैन हुए सचिन, कहा- इस बल्लेबाज की दिलाते हैं याद

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के 13वें सीजन का 38वां मैच शिखर धवन, क्रिस गेल और निकोलस पूरन की बल्लेबाजी के कारण रोमांच से भरा रहा। दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर शिखर धवन लीग के इतिहास में लगातार 2 शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बने। उन्होंने 106 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, किंग्स इलेवन पंजाब के क्रिस गेल ने 13 बॉल पर 29 रन की पारी खेली। किंग्स इलेवन पंजाब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 5 विकेट से हराया। पंजाब की यह 10वें मैच में चौथी जीत है और इस जीत के साथ टीम ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है।


पंजाब की इस जीत के हीरो रहे निकोलस पूरन, जिन्होंन शानदार बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में 53 रनों की आतिशी पारी खेली। पूरन की इस पारी के फैन खुद महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हो गए और उन्होंने ट्वीट करते हुए पूरन की जमकर तारीफ की। सचिन ने ट्वीट करके लिखा, 'कुछ बेहद जबर्दस्त शॉट्स निकोलस पूरन के बल्ले से। कितना सफाई के साथ यह खिलाड़ी गेंद को बाउंड्री के बाहर पहुंचाता है।उनका खड़े होने का तरीका और उनकी बैकलिफ्ट मुझे जेपी डुमिनी की याद दिलाती है।


आपको बता दें कि जेपी डुमिनी साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी हैं और बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। निकोलस पूरन ने इस मैच बढ़िया बललेबाजी करते हुए ग्लेन मैक्सवेल के साथ चौथे विकेट के लिए 69 रनों की पार्टनरशिप करके टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया था। अपनी इस पारी के दौरान पूरन ने 6 चौके और 3 लंबे छक्के लगाए थे। पंजाब ने आईपीएल 2020 में अबतक 10 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 4 में जीत मिली है, जबकि 6 मैचों में टीम ने हार का सामना किया है।



Herald