Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस महान प्‍लेयर ने केएल राहुल को जिम्मेदारी सौंपे जाने पर उठाए सवाल

स्पोर्ट्स डेस्क। पूर्व भारतीय कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धौनी के संन्यास लेने के बाद से ही लगातार यह चर्चा की जा रही है कि उनकी जगह टीम इंडिया में कौन लेगा। दिग्गज इस बारे में अपनी राय दे रहे हैं कि टीम इंडिया में कौन उनकी जगह ले सकता है। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा ने भी इसे लेकर अपनी राय दी है। उनका मानना है कि केएल राहुल को विकेटकीपिंग नहीं करनी चाहिए।

लारा ने भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर की भूमिका को लेकर स्टार स्पोर्ट्स के शो क्रिकेट कनेक्टेड पर बात की। उन्होंने शो के दौरान कहा, 'सबसे पहले तो मैं मानता हूं कि जब भारतीय क्रिकेट की बात आती है तो राहुल को विकेटकीपिंग को लेकर नहीं सोचना चाहिए। मुझे लगता है कि वह बहुत ही बेहतरीन बल्लेबाज हैं, तो उनको उसी पर पूरा ध्यान लगाना चाहिए और खूब सारे रन बनाने की कोशिश करनी चाहिए। लारा ने इस दौरान संजू सैमसन को लेकर भी बात कि और उनको सुधार करने की सलाह दी। उन्होंने कहा 'संजू सैमसन इस वक्त भले ही राजस्थान रॉयल्स के लिए विकेटकीपिंग नहीं कर रहे हैं, लेकिन मैं इस बात को जानता हूं कि यह उनका मुख्य काम है। वह बहुत ही शानदार खिलाड़ी हैं और शारजाह में अब तक तो बेहद ही कमाल के नजर आए हैं। मुझे लगता है कि उनकी तकनीक गेंदबाजों के मददगार पिच पर थोड़ी सी अच्छी नहीं है।'


लारा ने रिषभ पंत के बारे में बात करते हुए कहा, 'रिषभ पंत अब वो बल्लेबाजी करते हुए आगे बढ़कर आए हैं और अपनी जिम्मेदारी को समझने लगे हैं। कुछ सालों पहले तक ऐसा नहीं थी। देखिए जैसा कि उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए अब तक खेल दिखाया है, ऐसा लगता है कि वह इस जिम्मेदारी को उठाना चाहते हैं। वह अब ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की सोच रहे हैं, पारी को बनाकर बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहते हैं। अगर वह ऐसा करते रहेंगे तो मुझे लगता है कि वह नंबर वन होंगे।'



Herald