Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिस गेल अभ्यास के लिए मैदान में लौटे, बैंगलोर के खिलाफ मैच में खेलने की उम्मीद

शारजाह
आईपीएल फ्रैंचाइजी किंग्स इलेवन पंजाब के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल पेट दर्द (फूड पॉइजनिंग) से उबरकर ट्रेनिंग के लिए मैदान पर लौट आए हैं। गेल को अब गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोंर के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए प्लेइंग-XI में शामिल किया जा सकता है। किंग्स इलेवन पंजाब ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए बताया कि गेल ट्रेनिंग के लिए वापस मैदान पर लौट आए हैं।
 
गेल ने इस सीजन अब तक एक भी मैच नहीं खेला है। उनकी टीम अंक तालिका में सबसे नीचे बनी हुई है। किंग्स इलेवन पंजाब के सहायक कोच वसीम जाफर ने कहा, ‘गेल तैयार दिख रहे हैं और वह मैदान में जाने के लिए उत्सुक हैं। वह वास्तव में अच्छी तरह से प्रशिक्षण ले रहे हैं और नेट्स पर काफी अच्छा करते नजर आ रहे हैं।’

41 साल के गेल आठ अक्टूबर को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पेट खराब होने के कारण मैच नहीं खेल पाए थे। टीम के कोच अनिल कुंबले ने कहा था, ‘गेल आज का मैच खेलने वाले थे लेकिन वह बीमार हैं। उन्हें फूड पॉइजनिंग हुई है, इसलिए अंतिम-11 में नहीं हैं।’

पंजाब को बल्लेबाजी में समस्या हो रही है। उसके कप्तान लोकेश राहुल और मयंक अग्रवाल को छोड़कर कोई और बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं कर पा रहा है। टीम 8 टीमों की अंकतालिका में सबसे निचले स्थान पर है।

The post क्रिस गेल अभ्यास के लिए मैदान में लौटे, बैंगलोर के खिलाफ मैच में खेलने की उम्मीद appeared first on Bhavtarini.