

स्पोर्ट्स डेस्क। कोरोना वायरस के चलते आईपीएल का यह सीजन बायो-सिक्योर बबल एन्वॉयरमेंट में खेला जा रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के प्रमुख स्पिनर युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनश्री भी इन दिनों यूएई में पहुंची हुई हैं और आरसीबी को सपोर्ट करने के लिए मैदान पर भी नजर आ रही हैं। कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते हैं कि कहीं भी जाएं, चार चांद लगा देते हैं. टीम इंडिया और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB)के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनश्री वर्मा का व्यक्तित्व भी कुछ ऐसा ही हैं. भारत में रहें, चाहें दुबई में, जलवा एकदम बरकरार है.

धनश्री वर्मा बायो-बबल में यहा युजवेंद्र चहल के साथ अच्छा समय गुजार रही हैं, तो अब यहां पहुंचने के बाद बाद से धनश्री वर्मा ने अपना पहला डांस वीडियो डाला है. और वीडियो क्या डाला, एकदम मानो धमाल मचा कर रख दिया है धनश्री ने अपने स्टेप्स से. जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। धनश्री आए दिन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने डांस की वीडियो शेयर करती हैं, जिसे लोग काफी पसंद भी करते हैं।
आपको बता दें धनश्री एक कोरियोग्राफर हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 2 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। धनश्री ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'यह मेरा बुर्ज खलीफा डांस चैलेंज है। आपका कहां है?' उन्होंने अपने फैन्स से भी इस गाने पर वीडियो बनाकर इस चैलेंज में हिस्सा लेने की अपील की। धनश्री और युजवेंद्र चहल ने थोड़े समय पहले सगाई की थी और दोनों ही सोशल मीडिया पर फनी वीडियो अपलोड करते रहते हैं।
Herald