Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कार्तिक पर आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान, कहा- कप्तानी छोड़ी नहीं, हटाया गया !

स्पोर्ट्स डेस्क। यूएई में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम के फैन्स को उस समय काफी बड़ा झटका लगा, जब 2018 से टीम की कप्तानी करते आ रहे दिनेश कार्तिक ने टूर्नामेंट के बीच में कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया। कार्तिक के कप्तानी छोड़ जाने के बाद इंग्लैंड के विश्व विजेता कप्तान इयोन मोर्गन को टीम की कमान सौंप दी गई। इस बीच, भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दीपदास गुप्ता ने कार्तिक के कप्तानी छोड़ने पर बड़ा बयान दिया है और उन्होंने इस समझदारी भरा फैसला बताया है।

केकेआर की टीम आईपीएल पॉइंट्स टेबल में टॉप फोर में शामिल थी इसके बावजूद कार्तिक पर दबाव था। टीम के बल्लेबाजी क्रम को लेकर कार्तिक के कुछ फैसलों पर विशेषज्ञों द्वारा आलोचना भी की जा रही थी। हालांकि टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि कार्तिक का कप्तानी से हटने का फैसला सही नहीं था। चोपड़ा ने ट्वीट किया, 'आज उनका मैच है। हालांकि यह फैसला टीम प्रबंधन को लेना है लेकिन आईपीएल 2020 में मॉर्गन की बल्लेबाजी फॉर्म बहुत अच्छी नहीं है। आईपीएल में एक अन्य टीम भी है जो अपने विदेशी कप्तान की बल्लेबाजी फॉर्म को लेकर संघर्ष कर रही है।


चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर और खुलकर इस मुद्दे पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, 'केकेआर ने सीजन के बीच में से ही अपने कप्तान को हटा दिया। हालांकि आधिकारिक बयान के मुताबिक कप्तान को हटाया नहीं गया है, हमेशा ऐसा ही होता है जिसमें कहा जाता है कि खिलाड़ी कप्तान नहीं रहना चाहता। उन्होंने कहा, 'हम इस बात को मान लेते हैं लेकिन असल में कोई भी खिलाड़ी टीम को बीच रास्ते में छोड़कर नहीं जाता। ऐसा मुझे लगता है। मैंने कार्तिक से बात नहीं की है लेकिन खबर यही आई ही के उन्होंने कहा कि वह कप्तानी नहीं करना चाहते।



Herald