

स्पोर्ट्स डेस्क। कपिल देव को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। दिल का दौरा पड़ने के बाद शुक्रवार को कपिल देव की एंजियोप्लास्टी की गई थी। उन्हें सीने में दर्द के बाद दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उनका ऑपरेशन किया गया।

चेतन शर्मा ने अस्पताल के डॉक्टर अतुल माथुर के साथ कपिल की एक तस्वीर पोस्ट की है। डॉक्टर माथुर ने ही कपिल की एंजियोप्लास्टी की थी। शर्मा ने डिस्चार्ज के समय कपिल देव का एक फोटो ट्वीट किया जिसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया, 'डॉक्टर अतुल माथुर ने कपिल पाजी की एंजियोप्लास्टी की थी। वह अब ठीक हैं और उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।
अस्पताल ने अपने शुरुआती बयान में सिर्फ सीने में दर्द का ही जिक्र किया था, मगर बाद में बताया था कि कपिल देव को दिल का दौरा पड़ा था. उनकी रात में ही आपात कोरोनरी एंजियोप्लास्टी की गई थी. चेतन ने अस्पताल के डॉक्टर अतुल माथुर और कपिल देव की एक तस्वीर शेयर की. डॉक्टर माथुर ने ही दिग्गज भारतीय क्रिकेटर की एंजियोप्लास्टी की थी. चेतन शर्मा ने तस्वीर शेयर करने के साथ ही लिखा कि डॉक्टर अतुल माथुर ने कपिल पाजी की एंजियोप्लास्टी की थी. वह अब ठीक हैं और उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है.
Herald