

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के 13वें सीजन में रविवार को डबल हेडर (एक दिन में 2 मैच) है। पहले दुबई में दोपहर 3:30 बजे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला होगा। इसके बाद शाम 7:30 बजे अबु धाबी में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस की टीम आमने-सामने होगी। सीजन के 44वें मुकाबले में विराट कोहली की कप्तानी वाली बेंगलुरु का मुकाबला महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई से होगा। बेंगलुरु इस मैच को जीतकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करना चाहेगा। वहीं, चेन्नई अपने बचे मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति सुधारना चाहेगी।

लीग में मुंबई का सक्सेस रेट पंजाब से ज्यादा है। मुंबई ने आईपीएल में 197 मैच खेले हैं। इसमें उसने 116 मैच जीते और 81 हारे हैं, यानि लीग में उसका सक्सेस रेट 58.88% है। वहीं, लीग में राजस्थान का सक्सेस रेट 50.32% है। राजस्थान ने अब तक कुल 158 मैच खेले हैं। इनमें से उसने 79 जीते और 77 हारे हैं। 2 मैच बेनतीजा रहे।

आईपीएल में चेन्नई का सक्सेस रेट सबसे जयादा 59.14% है। सीएसके ने अब तक कुल 176 मैच खेले हैं। 103 मैच जीते हैं और 72 मैच हारे हैं। एक मैच बेनतीजा रहा। वहीं, बेंगलुरु का सक्सेस रेट 48.39% है। आरसीबी ने अब तक कुल 191 मैच खेले हैं। 91 मैच जीते हैं और 96 हारे हैं। 4 मैच बेनतीजा रहा।
Herald