

स्पोर्ट्स डेस्क। DC पिछले दो मैचों की हार को भुलाकर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मंगलवार को होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के महत्वपूर्ण मैच में जीत दर्ज करके प्लेऑफ में जगह पक्की करने की कोशिश करेगा। कोलकाता नाइटराइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हार के बाद दिल्ली को अब अपने अंकों की संख्या 16 पर पहुंचाने के लिए दो अंक की दरकार है। सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार 7: 30 बजे से खेला जाएगा।

इससे वो अंकतालिका में भी शीर्ष पर पहुंच जाएगा। दूसरी तरफ से सनराइजर्स की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अगर मगर पर टिकी हैं। डेविड वार्नर की अगुवाई वाली टीम के 11 मैचों में आठ अंक हैं और वह अंकतालिका में सातवें स्थान पर है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिये उसे न सिर्फ अपने सभी मैच जीतने होंगे बल्कि बाकी मैचों में भी अनुकूल परिणाम की उम्मीद करनी होगी।

दुबई में मैच के दौरान आसमान साफ रहने की संभावना है। तापमान 20 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। यहां पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिल सकती है। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी। इस आईपीएल से यहां पहले हुए पिछले 61 टी-20 में पहले बल्लेबाजी वाली टीम की जीत का सक्सेस रेट 55.74% रहा है।
Herald