

स्पोर्ट्स डेस्क। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने चोटिल भुवनेश्वर कुमार की जगह सिद्धार्थ कौल मौका दिया। सिद्धार्थ मौके का फायदा नहीं उठा पाए और वह आइपीएल सीजन 13 में एक मैच के दौरान सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज बनगए।

30 साल के इस तेज गेंदबाज ने मुंबई के खिलाफ मैच में अपने पहले ओवर में 19 रन दिए और अंतिम ओवर में उन्होंने 21 रन लुटाए। हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने उन्हें मुंबई की पारी की आखिरी ओवर में गेंदबाजी करने को दी। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर हार्दिक पांड्या को आउट किया। इसके कुणाल पांड्या क्रीज पर आए और उन्होंने चार गेंदों पर दो चौके और दो छक्कों की मदद से 20 रन ठोक दिए। पहली गेंद पर कीरोन पोलार्ड ने एक रन लिया था।
सिद्धार्थ कौल ने इस मैच में चार ओवरों में 64रन लुटाए और दो विकेट लिया। उन्हें हार्दिक पांड्या के अलावा सुर्यकुमार यादव का विकेट मिला। इस दौरान सिद्धार्थ ने आइपीएल के 13वें सत्र में सबसे एक मैच में सबसे ज्यादा रन देने का शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने इस मामले में रॉयल चैलेंजर बैंगलोर (RCB) के तेज गेंदबाज डेल स्टेन को पीछे छोड़ दिया। स्टेन ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ चार ओवर में 57 रन दिए थे।
Herald