

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने मंगलवार को कोलकाता में कहा कि अहमदाबाद अगले साल की शुरुआत में इंग्लैंड के भारत दौरे के दौरान दिन-रात्रि टेस्ट की मेजबानी करेगा. इंग्लैंड को अगले साल जनवरी से मार्च तक पांच टेस्ट और सीमित ओवरों की सीरीज के लिए भारत का दौरा करना है. सीपीआई (एम) विधायक अशोक भट्टाचार्य की किताब का कोलकाता प्रेस क्लब में विमोचन करते हुए गांगुली ने कहा, ‘दिन-रात्रि टेस्ट की मेजबानी अहमदाबाद करेगा।

इंग्लैंड टीम साल 2021 में जनवरी से मार्च के बीच में भारत का दौरा करेगी और इस दौरे पर टीम को 5 टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज और सीमित ओवर की सीरीज खेलने की उम्मीद है। बीसीसीआई प्रेसिडेंट सौरव गांगुली ने कोलकाता प्रेस क्लब में एक किताब को लॉन्च करते वक्त कहा, 'अहमदाबाद डे-नाइट टेस्ट मैच को होस्ट करेगा।' आपको बता दें कि अहमदाबाद में मौजूद मोटेरा स्टेडियम विश्व का सबसे बड़ा स्टेडियम है।

अबतक मिल रही जानकारी के अनुसार, टेस्ट सीरीज के मैचों को अहमदाबाद, धर्मशाला और कोलकाता में कराए जाने की तैयारी है। सीरीज के मैदानों के बारे में पूछे जाने पर गांगुली ने कहा, 'हमने इस बात को लेकर प्लान किया है, लेकिन अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं हो सका है। हमारे पास अभी चार महीने का वक्त मौजूद है।' गांगुली ने कहा कि इस वक्त हमारा पूरा ध्यान ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर है, जिसको लेकर जल्द ही टीम का ऐलान होना है। कुछ दिनों पहले हुई बीसीसीआई की वर्चुअल मीटिंग में भारत के घरेलू क्रिकेट को 1 जनवरी 2021 से शुरू करने की घोषणा की गई थी।
Herald