नई दिल्ली
विश्व चैम्पियनशिप के रजत पदक विजेता अमित पंघल (52 किलो) और संजीत (91 किलो) ने कोरोना वायरस महामारी के बाद पहली प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया. भारतीय मुक्केबाज फ्रांस के नांतेस में जारी अलेक्सिस वेस्टाइन अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग टूर्नामेंट में शीर्ष रहे.
एशियाई खेल चैम्पियन और राष्ट्रमंडल खेल रजत पदक विजेता अमित ने अमेरिका के रेने अब्राहम को शुक्रवार की रात हुए मुकाबले में 3-0 से हराया. इंडिया ओपन स्वर्ण पदक विजेता संजीत ने फ्रांस के सोहेब बूफिया को मात दी.
एशियाई रजत पदक विजेता आशीष कुमार ने 75 किलोवर्ग में स्वर्ण पदक जीता, जब उनके प्रतिद्वंद्वी अमेरिका के जोसेफ जेरोम हिक्स चोट के कारण फाइनल नहीं खेल सके.
एशियाई रजत पदक विजेता कविंदर बिष्ट (57 किलो) को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा जो सैमुअल के से 2-1 से हार गए.
भारत ने टूर्नामेंट में तीन कांस्य पदक पहले ही जीत लिये हैं. चार बार के एशियाई पदक विजेता शिवा थापा (63 किलो), सुमित सांगवान (81 किलो) और सतीश कुमार (प्लस 91 किलो) सेमीफाइनल में हार गए थे.
मार्च में जॉर्डन में हुए ओलंपिक क्वालिफायर के बाद भारतीय मुक्केबाजों के लिए यह पहला टूर्नामेंट है. भारत के नौ मुक्केबाज टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं, जिनमें पांच पुरुष और चार महिला हैं
The post अमित पंघल ने अमेरिका के रेने अब्राहम को हराया appeared first on Bhavtarini.