

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के 13वें सीजन में रविवार को डबल हेडर (एक दिन में 2 मैच) है। पहले दुबई में दोपहर 3:30 बजे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला होगा। इसके बाद शाम 7:30 बजे अबु धाबी में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस की टीम आमने-सामने होगी।11 में से 8 मुकाबलों में हार का सामना करने के बाद टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो चुकी चेन्नई की कोशिश बेंगलुरु के खिलाफ जीत दर्ज कर सम्मान हासिल करने की होगी. दुबई में यह मुकाबला दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा.
सीएसके के नाम 11 मैचों में 6 अंक हैं और टीम अपने तीनों मैचों को बड़े अंतर से जीत कर प्ले ऑफ में अगर-मगर के फेर के साथ पहुंच सकती है. इसके लिए दूसरी टीमों के नतीजे भी उसके मुताबिक होने चाहिए. सीजन के 44वें मुकाबले में विराट कोहली की कप्तानी वाली बेंगलुरु का मुकाबला महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई से होगा। बेंगलुरु इस मैच को जीतकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करना चाहेगा। वहीं, चेन्नई अपने बचे मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति सुधारना चाहेगी।
सीएसके में कप्तान धोनी सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन के 15 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में केदार जाधव का नाम है, जिन्हें इस सीजन में 7.80 करोड़ रुपए मिलेंगे। वहीं, आरसीबी में कप्तान कोहली सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन के 17 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में एबी डिविलियर्स का नाम है, जिन्हें इस सीजन में 11 करोड़ रुपए मिलेंगे।
Herald