Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वाइड देने पर धोनी को आया गुस्सा, अंपायर ने तुरंत बदला फैसला 

 नई दिल्ली 
इंडियन प्रीमयर लीग (Indian Premier League) के 13वें सीजन (IPL 2020) के 29वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK, सीएसके) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टीम को 20 रनों से हरा दिया। इस मैच में सीएसके क टीम ने बेहतरीन क्रिकेट खेला, टीम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने ही अपने-अपने रोल को बहुत अच्छी तरीके से निभाया। धोनी को बतौर कप्तान बेहद शांत माना जाता है,वो किसी भी स्थिती में परेशान या गुस्सा करते काफी कम ही दिखाई देते हैं, लेकिन हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में पारी के एक ओवर के दौरान धोनी अंपायर के फैसले से नजर हो गए, जिसके बाद अंपायर ने अपने फैसले को ही बदल दिया। 

दरअसल, यह घटना हुई पारी के 19वें ओवर में जब सीएसके की टीम की तरफ से शार्दुल ठाकुर गेंदबाजी कर रहे थे। शार्दुल ऑफ स्टंप के बाहर वाइड यॉर्कर को फेंकने का प्रयास कर रहे थे, उनकी पहली गेंद को अंपायर ने वाइड करार दिया, लेकिन शार्दुल ने अपनी लाइन नहीं बदली और अगली गेंद भी वहीं फेंकी। इस गेंद को भी अंपायर ने वाइड देने के लिए हाथ उठाया, लेकिन विकेट के पीछे खड़े धोनी अंपायर की तरफ से आते इस फैसले को देख गुस्सा हो गए, जिसके बाद अंपायर ने अपने वाइड देने के लिए उठाए अपने दोनों हाथों को वापिस नीचे कर लिया और गेंद को सही करार दे दिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। 

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अंबाती रायुडू(41) और शेन वॉट्सन(42) की बढ़िया पारियों के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। लक्ष्य का पीछे करने उतरी हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 147 रन ही बना सकी। सीएसके की तरफ से ड्वेन ब्रावो और करन शर्मा ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई की यह 8 मैचों में तीसरी जीत है, जबकि हैदराबाद को अपनी इस सीजन की पांचवीं हार का सामना करना पड़ा है। 
 

The post वाइड देने पर धोनी को आया गुस्सा, अंपायर ने तुरंत बदला फैसला  appeared first on Bhavtarini.