

स्पोर्ट्स डेस्क। विराट कोहली की अगुआई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल के इस सीजन में शानदार प्रदर्शन कर रही है. 9 मैचों में 6 जीत के साथ टीम तीसरे नंबर है. आरसीबी बल्लेबाजी, गेंदबाजी, फील्डिंग हर जगह प्रभावित कर रही है. टीम के स्टार गेंदबाज युजवेंद्र चहल भी इन दिनों अपने प्रदर्शन से छाए हुए हैं. युजवेंद्र चहल ने हाल ही में डॉक्टर धनश्री वर्मा संग सगाई की. इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी थी.

सगाई के बाद से चहल और धनश्री दोनों एक दूसरे संग तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. आईपीएल 2020 के कड़े मुकाबले और यूनाइटेड अरब अमीरात की गरमी के बीच युजवेंद्र चहल ने एक तस्वीर शेयर की है. इसमें वह अपनी मंगेतर धनश्री वर्मा के साथ दिखाई दे रहे हैं.

युजवेंद्र ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,"ये मेरी परफेक्ट शाम है." धनश्री ने चहल की इस पोस्ट पर दिल वाले इमोजी और आंखों में दिल वाले इमोजी कमेंट किया है. चहल ने बुधवार को धनश्री के साथ अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की, जिसमें वह उनके साथ बीच पर शाम का लुत्फ उठा रहे हैं. उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए इसे अपनी परफेक्ट शाम करार दिया. धनश्री वर्मा हाल ही में यूनाइटेड अरब अमीरात पहुंची हैं. दुबई में जब आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स के बीच जब कड़ा मुकाबला हो रहा था तब सगाई के बाद वह पहली बार उनका मैच देखने आई हैं.
Herald