Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मोर्गन को कप्तान के तौर पर पहले ही मैच में मिली हार

स्पोर्ट्स डेस्क। वर्ल्ड कप 2019 के चैंपियन कप्तान इयोन मोर्गन आईपीएल 2020 में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ कप्तान के तौर पर पहला मैच अच्छा नहीं रहा और मुंबई इंडियंस के हाथों टीम को 8 विकेट से मात खानी पड़ी.दिनेश कार्तिक ने शुक्रवार को ही टीम की कप्तानी छोड़ी थी और मोर्गन को इसकी जिम्मेदारी मिली. पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने किसी तरह 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 148 रनों का स्कोर खड़ा किया. मुंबई ने 16.5 ओवरों में 2 विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया.


पिछले सात मैचों में दिनेश कार्तिक की कप्तानी में टीम को चार जीत और तीन हार मिली थी। अब टीम का मकसद ये है कि किसी भी तरह से प्लेऑफ में पहुंचा जाए और इसके लिए उन्होंने कप्तान के तौर पर मोर्गन का चयन किया, लेकिन मोर्गन की शुरुआत बेहद खराब रही।


इयोन मोर्गन केकेआर के पांचवें कप्तान बने और उन्हें अपने पहले ही मैच में रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। इस मैच में कोलकाता ने टॉस भी जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन रोहित की टीम के गेंदबाजों के सामने कोलकाता की बल्लेबाजी बिखर सी गई। हालांकि पैट कमिंस ने नाबाद 53 रन की पारी खेलकर टीम के स्कोर को 148 तक पहुंचाया।



Herald